BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

पंचायत जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए अधिक से : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत कार्यालय के नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Sep 9, 2026

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत कार्यालय के नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के भोपाल स्थित प्रांत कार्यालय में नवीनीकरण एवं आवश्यक निर्माण कार्यों के शुभारंभ अवसर पर बुधवार, 9 सितंबर 2026 को विधिवत श्री पूजन एवं भूमि पूजन किया गया।

ग्राहक पंचायत का प्रांत कार्यालय डी-26/74, बांग्ला, तुलसी नगर, भोपाल में स्थित है। कार्यालय में लगभग 150 लोगों के बैठने की क्षमता वाला बड़ा हॉल तैयार हो चुका है। नियमित बैठकों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को देखते हुए टॉयलेट निर्माण, बाउंड्री के नवीनीकरण, फर्श की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक पुनर्निर्माण कार्यों की आवश्यकता थी। इन्हीं कार्यों के शुभारंभ के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर प्रांत के वरिष्ठ एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ प्रचारक भाई साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भूमि पूजन के उपरांत संगठन के आगामी कार्यों एवं रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए अधिक से अधिक आम नागरिकों को संगठन से जोड़े तथा उपभोक्ता अधिकारों के प्रति समाज में निरंतर जागरूकता बढ़ाए।

बैठक में कहा गया कि ग्राहक और व्यापारी दोनों अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक हों, इसके लिए निरंतर जनजागरण आवश्यक है। “ग्राहक जागेगा, तभी व्यापारी जागेंगे और ग्राहक एवं व्यापारी दोनों जागेंगे, तभी सरकार जागेगी।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें