: कोरबा के अधिवक्ताओं को मिला बीमा योजना
Admin
Mon, Jul 17, 2023
छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 14 जुलाई 2023 हुई जिसमें अधिवक्ता के हित में अधिवक्ता बीमा योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया , भारतीय डाक विभाग व टाटा एआईजी के बीमा शर्तों का पालन करते हुए जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में पंजीकृत सभी अधिवक्ता बीमा योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे
बीमा लाभ~ दुर्घटना वश मृत्यु पर ₹10 लाख, दुर्घटना वश विकलांगता में 10 लाख रुपए , हॉस्पिटल खर्च भर्ती होने पर ₹60000 , ओपीडी खर्च ₹30000
पात्रता ~18 से 65 वर्ष आयु के अधिवक्ता जिसने दिसंबर 2023 तक मासिक शुल्क का भुगतान कर दिया है
प्रीमियम राशि ~अधिवक्ता संघ कोरबा द्वारा भुगतान किया जाएगा
नोट ~दिनांक 26 व 27 जुलाई को अधिवक्ता भवन कोरबा में पात्र अधिवक्ताओं का बीमा फार्म जमा किया जाएगा अधिवक्ता को अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं नॉमिनी का आधार कार्ड लेकर स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है यह जानकारी जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया
विज्ञापन