BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, उपभोक्ता अधिकारों पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Mar 24, 2025

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, उपभोक्ता अधिकारों पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

भोपाल: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक आज भोपाल में आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक का आयोजन श्रीमती शारदा सोनी के नेतृत्व में उनके निवास इंडस टाउन, भोपाल में किया गया।

बैठक में भोपाल महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी ने ग्राहक पंचायत के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी रक्षा करना है। उन्होंने उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों को समझने और उनके लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

महिलाओं ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए महिलाओं की अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है, ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सकें और अपने साथ होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए

बैठक में साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा पत्रक वितरित किए गए। इसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई, ताकि उपभोक्ता डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित रूप से उपयोग कर सकें।

बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ग्राहक पंचायत के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें