BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: भोपाल में कोचिंग संस्थानों पर नियम उल्लंघन का आरोप, अभा ग्राहक पंचायत ने बाल आयोग से की कार्रवाई की मांग

Admin

Mon, Mar 10, 2025

भोपाल में कोचिंग संस्थानों पर नियम उल्लंघन का आरोप, अभा ग्राहक पंचायत ने की कार्रवाई की मांग

भोपाल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल महानगर ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मध्य प्रदेश को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है कि भोपाल के एमपी नगर स्थित कोचिंग संस्थान 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अवैध रूप से प्रवेश देकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। ग्राहक पंचायत के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी एवं प्रचार आयाम से अश्वनी कुमार सिन्हा ने इस मामले में तत्काल जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राहक पंचायत ने अपनी शिकायत में बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के स्पष्ट नियमों के बावजूद, एमपी नगर सहित कई कोचिंग संस्थान 6वीं से 10वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ा रहे हैं, जो पूरी तरह अवैध है। यह न केवल सरकारी निर्देशों का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी हानिकारक है। ग्राहक पंचायत की प्रमुख मांगें: 1. भोपाल के सभी कोचिंग संस्थानों की गहन जांच हो। 2. नियम तोड़ने वाले संस्थानों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 3. अभिभावकों को इस नियम की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। 4. भविष्य में नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए निगरानी प्रणाली स्थापित की जाए। ग्राहक पंचायत ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो इस मामले को उच्च अधिकारियों व न्यायालय तक ले जाया जाएगा। अब देखना होगा कि राज्य बाल आयोग इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें