BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मामाजी ने पत्रकारिता के श्रेष्ठ मानक स्थापित किए : भोपाल पत्रकारिता में राष्ट्रहित, निष्पक्षता और कलम के धर्म का दिया संदेश

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Oct 7, 2026

मामाजी ने पत्रकारिता के श्रेष्ठ मानक स्थापित किए

पत्रकारिता में राष्ट्रहित, निष्पक्षता और कलम के धर्म का दिया संदेश

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी की 107वीं जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा 7 अक्टूबर को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्चना प्रकाशन के उपाध्यक्ष माधव सिंह दांगी ने ‘राष्ट्रहित और पत्रकारिता’ विषय पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व संवाद केंद्र न्यास के अध्यक्ष लाजपत आहूजा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त तैयार विशेषांक ‘मध्यभारत में संघ की विकास यात्रा’ का विमोचन भी किया गया।

समाचार पर पत्रकार की विचारधारा हावी नहीं होनी चाहिए

मुख्य वक्ता माधव सिंह दांगी ने कहा कि संवाददाता की दृष्टि का प्रभाव उसके द्वारा तैयार समाचार पर पड़ता है। पत्रकार को समाचार लिखते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि उसका समाज और राष्ट्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा। मामाजी का मानना था कि समाचार निष्पक्ष होना चाहिए। पत्रकार की अपनी विचारधारा हो सकती है, लेकिन उसकी छाप समाचार पर नहीं पड़नी चाहिए। यदि पत्रकार किसी घटना पर अपने विचार व्यक्त करना चाहता है तो वह लेख या विश्लेषण के माध्यम से अपनी बात रख सकता है।

उन्होंने देश और राष्ट्र की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि भौगोलिक सीमाएं देश का निर्माण करती हैं, जबकि संस्कृति राष्ट्र का आधार बनती है। उन्होंने इजराइल और यहूदी समाज के उदाहरण के माध्यम से राष्ट्रभाव की निरंतरता को समझाया।

सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे मामाजी

मामाजी से जुड़े आत्मीय प्रसंगों का स्मरण करते हुए दांगी ने कहा कि मामाजी सभी प्रकार के कार्यों को समान महत्व देते थे। वे छोटे-छोटे कार्य स्वयं करके दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते थे। युवा पत्रकारों और लेखकों का मार्गदर्शन करना भी उनके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण पक्ष था।

उन्होंने कहा कि मामाजी ‘सादा जीवन-उच्च विचार’ के जीवंत प्रतीक थे। वे बाहरी वेशभूषा से अधिक विचार और व्यवहार की शुचिता को महत्व देते थे। उनके लिए विचार देह और बाहरी आडंबर से ऊपर थे।

पत्रकारिता के श्रेष्ठ मानक स्थापित किए

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लाजपत आहूजा ने कहा कि मामाजी ने किसी औपचारिक संस्थान से पत्रकारिता की शिक्षा नहीं ली, लेकिन अपनी कार्यशैली और लेखनी से पत्रकारिता के श्रेष्ठ मानक स्थापित किए।

उन्होंने मामाजी से जुड़ा एक प्रसंग बताते हुए कहा कि एक राजनीतिक नेता से संबंधित आपत्तिजनक फोटो और समाचार प्रकाशन के लिए आया था। मामाजी ने उसे प्रकाशित करने से रोक दिया। उनका कहना था कि समाचार-पत्र परिवारों में भी पढ़ा जाता है और ऐसी सामग्री का समाज पर उचित प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आहूजा ने कहा कि आपातकाल के दौरान मामाजी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें ‘आपातकाल का संघर्ष’, ‘मध्यभारत की संघगाथा’ और ‘ज्योति जला निज प्राण की’ प्रमुख हैं। उनकी लेखनी के कारण संघ के इतिहास और कार्य से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं।

‘मध्यभारत में संघ की विकास यात्रा’ विशेषांक का विमोचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र द्वारा तैयार विशेषांक ‘मध्यभारत में संघ की विकास यात्रा’ का भी विमोचन किया गया। विशेषांक में मध्यभारत में संघ कार्य के विस्तार और विकास यात्रा से संबंधित सामग्री प्रकाशित की गई है। इसका संपादन लेखक डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने किया है।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता की विद्यार्थी आराधना मौर्य ने किया। अंत में विश्व संवाद केंद्र न्यास के सचिव डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें