BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

प्रशिक्षण का उपयोग स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में समाज एवम् : ध्येय के प्रति समर्पित जीवन ही राष्ट्र निर्माण का आधार : विजय दीक्षित

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Jun 1, 2026

ध्येय के प्रति समर्पित जीवन ही राष्ट्र निर्माण का आधार : विजय दीक्षित

बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्यभारत प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (विशेष) का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह प्रांत कार्यवाह श्री विजय दीक्षित ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ध्येय के प्रति समर्पित जीवन ही राष्ट्र निर्माण का आधार है।

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक का जीवन व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए समर्पित होना चाहिए। संघ का ध्येय ही स्वयंसेवक के जीवन का ध्येय बन जाए, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र का उत्कर्ष संभव है। उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन, सेवा और संस्कार के कार्यों को आगे बढ़ाएं।

श्री दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि साधना है। समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने आचरण, व्यवहार और कार्यशैली से आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।

वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक एवं वैचारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अनुशासन, समयबद्धता, सामूहिकता, सेवा भाव, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक कार्यपद्धति पर विशेष बल दिया गया।

वर्ग कार्यवाह श्री अखिलेश श्रीवास्तव ने वर्ग के सफल आयोजन के लिए सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ग में प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में करेंगे।

समापन समारोह में मध्यभारत प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। वर्ग के सर्वाधिकारी श्री कविंद्र जी कियावत ने भी संबोधित किया एवम् राष्ट्र वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें