BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की सघन : भोपाल के साईं बाबा ट्रेडिंग से 114 किलो मिठाई जब्त

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Aug 26, 2026

साईं बाबा ट्रेडिंग से 114 किलो मिठाई जब्त

भोपाल। त्योहारी अवधि को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की सघन जांच कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सीहोर रोड स्थित साईं बाबा ट्रेडिंग का निरीक्षण कर विभिन्न प्रकार की कुल 114 किलोग्राम मिठाई जब्त की। जब्त खाद्य सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 22,800 रुपये है।

कार्रवाई के दौरान नंदी स्वीट हलवा 27 किलोग्राम, कृष्णा हलवा 27 किलोग्राम, गोपाल स्वीट्स बर्फी 30 किलोग्राम तथा कृष्णा डिलिशियस स्वीट 30 किलोग्राम जब्त की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जब्त मिठाइयों के विधिवत नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत जांच के लिए लिए हैं। नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूपता के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान Krishna Delicious Sweet के पैकेट पर निर्माता द्वारा सामग्री के रूप में Milk Solids, Sugar, Partially Hydrogenated Oils (Vanaspati) एवं Refined Palmolein Oil आदि का उल्लेख पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार इसकी गुणवत्ता एवं मानक अनुरूपता के संबंध में अंतिम स्थिति प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें