: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के खिलाफ कर्नाटक में केस दर्ज
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग(NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के खिलाफ कर्नाटक में केस दर्ज किया गया है। बेंगलुरु में दारूल उलूम द्वारा संचालित अनाथालय में जबरन घुसने के आरोप में ये केस दर्ज हुआ है। यह केस अनाथालय के ट्रस्टी अशरफ खान की तरफ से डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है।
प्रियंक कानूनगो ने कुछ दिन पहले ही दारुल उलूम सईदिया बाल अनाथालय का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने यहां बच्चों के साथ तालिबान जैसा व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो में आरोप लगाया था कि अनाथालय में रहने वाले बच्चों को स्कूल ना भेज कर शिक्षा से वंचित किया जा रहा है ।
विज्ञापन