BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

पतंजलि घी का एक बैच असुरक्षित पाए जाने पर रिकॉल के आदेश : भोपाल। मध्यप्रदेश की खाद्य प्रयोगशाला में जांच के दौरान पतंजलि के Cow's Ghee Pack 200 ml का एक बैच असुरक्षित पाए जाने के

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Oct 8, 2026

पतंजलि घी का एक बैच असुरक्षित पाए जाने पर रिकॉल के आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश की खाद्य प्रयोगशाला में जांच के दौरान पतंजलि के Cow's Ghee Pack 200 ml का एक बैच असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इसे बाजार से वापस लेने (रिकॉल) के आदेश जारी किए हैं।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुखवीर सिंह द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार बैच नंबर FAWB260017, जिसकी निर्माण तिथि अप्रैल 2026 है, को प्रदेश सहित देशभर के खाद्य प्रतिष्ठानों से वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के अनुसार संबंधित बैच का घी यदि बाजार में पाया जाता है तो उसे तत्काल जब्त किया जाएगा। साथ ही संबंधित निर्माता एवं विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विभाग ने संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों से असुरक्षित घोषित बैच को तत्काल बाजार से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें