: सूखी खांसी दूर करने के कुछ घरेलू नुस्खे
Admin
Wed, Dec 27, 2023
*सूखी खांसी को दूर करने के घरेलू उपाय*
अदरक, हल्दी, गर्म पानी, शहद, लोंग, कालीमिर्च, मूलेठी, काला नमक, गर्म पानी, छाती की सिंकाई, नमक के गरारे, नींबू और गुड़ के सेवन से सूखी खांसी में राहत मिलती है।
हल्दी और गुड़ : एक डली गुड़ को हल्दी में मिलाकर सुबह शाम इसका सेवन करने से बलगम फट जाएगा और सांस लेने में सहूलियत होगी। खांसी में राहत मिलेगी।
गर्म पानी : लगातार गर्म पानी का ही सेवन करते रहने से कफ गल जाता है और इससे संक्रमण भी दूर होता है। जब भी पिएं गर्म या गुनगुना पानी ही पिएं।
शहद : एक चम्मच शहद में थोड़ी सी अदरक, कालीमिर्च और नींबू मिलाकर उसका दिन में 2 बार और रात में एक बार सेवन करेंगे तो खांसी में राहत मिलेगी। आप चाहें तो इसकी चाय बनाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
भाप लेना : सिर पर तौलिया रखकर गर्म पानी की कटोरी से भाप लेने से भी कफ गल जाता है और तब बलगम बाहर आ जाता है।
नमक के गर्म पानी के गरारे : गर्म पानी में नमक मिलाकर उसके गरारे करने से गले की सूजन और सूखी खांसी में राहत मिलती है।
हल्दी वाला दूध : रात को सोते समय रोज हल्दी मिला दूध का सेवन करें। इसमें चाहे तो थोड़ा सा शहद मिला लें लेकिन ध्यान रखें कि शक्कर न मिलाएं।
🌹🙏🌹 (जानकारी में किसी प्रकार का संशय होने पर अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें)
विज्ञापन