: छोटी हरड़, पेट रोगों की रामबाण औषधि
Admin
Sat, Mar 16, 2024
*छोटी हरड़ : पेट रोगों की रामबाण औषधि, शरीर के विकारों को दूर कर बनाए चुस्त, जानिए इसके गुण*
कहते है की समस्त रोगों की जड़ पेट में होती है और अगर पेट ठीक तो 90% बीमारियां हमे होती ही नही। हरड़ को आयुर्वेद में मां का नाम दिया गया है।
*हरड़* पेट के समस्त रोगों में लाभदायक है।
*गैस और कब्ज सदा के लिए खत्म करे*
काली हरड़ यानि की छोटी हरड़ को पानी से धोकर किसी साफ कपड़े से पौंछ कर रख लें। दोनो समय भोजन के पश्चात एक हरड़ या दो हरड़ को मुहँ में रखकर चूस लिया करें। लगभग एक घंटे में हरड़ में घुल जाती है!
हरड़ खत्म हो जाने के बाद अगर आपने हलका सा बिना मसाले वाला गुड़ चूस लिया तो सोने पर सुहागा हो जायेगा।
इससे गैस की शिकायत दूर होती है शौच खुलकर आती है भूख खूब लगने लगती है।
*हरड़ के अन्य गुण*
इससे पाचन शक्ति बढती है।
जिगर के रोग और आँतड़ियों की वायु नष्ट होती है रक्त शुद्ध होता है।
चर्म रोग नहीं होता है।
सिगरेट-बीड़ी का अभ्यास छूट जाता है।
यह प्रयोग लगातार करने से शरीर को बीमार होने की नौबत ही नही आती है।
यह गैस और कब्ज के लिये सर्वश्रेष्ठ दवा है।
*नोट जानकारी में किसी प्रकार की शंशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
विज्ञापन