BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: क्यों होती हैं झुनझुनी जानें

Admin

Sun, Jan 7, 2024
*🌹स्वास्थ्य🌹* *किस वजह से लगता है कि हाथ-पैरों में काट रही हैं चीटियां? क्यों होती है झुनझुनी?* कई बार बैठे-बैठे या बहुत देर तक हाथ या पैर दबाकर रखने से अजीब सी झुनझुनी होने लगती है. इस झुनझुनी को ही चींटी चलना कहते हैं. ऐसा लगने लगता है जैसे छोटी-छोटी चींटियां या फिर कीड़े नसों में चल रहे हों. अगर आपको भी बहुत देर बैठने पर ऐसा महसूस होने लगता है कि पैरों में चींटी काट रही है या चढ़ रही है.असल में इस झुनझुनी (Tingling) का कारण इस विटामिन्स की कमी हो सकती है. आइए जानते हैं, कि विटामिन (Vitamin) के अलावा इस झुनझुनी के क्या कारण हैं और इसे कैसे दूर किया जा सकता है. *इस विटामिन की कमी से होती है झुनझुनी* हाथ-पैरों में झुनझुनी होने का एक कारण विटामिन ई की कमी (Vitamin E Deficiency) है. विटामिन ई एक एंटी-ऑक्सीडेंट्स है जो फ्री रेडिकल्स से डैमेज होने वाली सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं. जिन फ्री रेडिकल्स की बात की जा रही है वो वातावरण में धुएं, सूरज की किरणों और हवा में फैली गंदगी के रूप में भी हो सकते हैं. विटामिन ई की इस कमी को पूरा करने के लिए कुछ खाने की चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. *विटामिन ई की कमी को पूरा करना* शरीर में विटामिन ई की कमी हाथ-पैरों में झुनझुनी का एक बढ़ा कारण है. इसकी कमी पूरी करने के लिए खाने की कुछ चीजें आसानी से रोजमर्रा में खाई जा सकती हैं. जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन मिलेगा तो जाहिर सी बात है यह झुनझुनी की दिक्कत भी दूर हो जाएगी. बादाम (Almonds) में अच्छी खासी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है. इसे स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है. इसके साथ ही शरीर की पूरी सेहत बनाए रखने और खासकर मस्तिष्क के लिए बादाम तेल का सेवन अच्छा होता है. मूंगफली भी खाने की उन चीजों में शामिल है जिनमें विटामिन ई पाया जाता है. इन्हें स्नैक्स के रूप में खाएं और मजा लें. एवोकाडो को भी विटामिन ई पाने के लिए खाया जा सकता है. आप विटामिन ई के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं. *यह भी हो सकते हैं झुनझुनी के कारण* विटामिन डी (Vitamin D) की कमी भी हाथ-पैरों में झुनझुनी की वजह बन सकती है. इस विटामिन का मुख्य स्त्रोत सूरज की किरणें हैं. डायबिटीज के मरीजों में भी यह दिक्कत देखी जाती है. अगर कोई नस खिंच जाए तो झुनझुनी महसूस हो सकती है. ऑटो इम्यून बीमारियां भी झुनझुनी की वजह बनती हैं। *जानकारी में किसी प्रकार की संशय होने पर आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें