: जानिए उन 8 सब्जियों के फायदे के बारे में, जो हैं फल*
Admin
Tue, Aug 6, 2024
*जानिए उन 8 सब्जियों के फायदे के बारे में, जो हैं फल*
1. टमाटर : यह सभी जानते होंगे कि टामाटर सब्जी नहीं बल्कि एक फल है। इसका उपयोग सलाद में और सब्जी बनने दोनों में किया जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह कब्ज और कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन है।
2. बैंगन : यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि बैंगन सब्जी नहीं बल्कि एक फल है। इसमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। यह कई तरह के पौषक तत्व से बना है। लौह तत्व से भरपूर बैगन हमारी शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है।
3. भिंडी : भिंडी भी एक प्रकार का फल है जो शरीर में पाचन की शक्ति को बढ़ावा देती है। सब्जी से लेकर सूप और स्टू के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली भिंडी यानी लेडीज फिंगर या ओकरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
4. ककड़ी : ककड़ी को भी सब्जी में गिना जाता है परंतु यह भी एक फल है जिसका सलाद के रूप में बहुत उपयोग होता है। यह शरीर को हाईड्रेटेट रखने में मदद करती है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक है।
5. करेला : यह भी एक फल है लेकिन सभी इसका सब्जी के रूप में ही उपयोग करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। यह डायबिटीज में भी लाभदायक है।
6. हरी मटर : मटर की सब्जी तो आपके बहुत खाई होगी लेकिन यह भी एक फल है। मटर के फूल से यह उत्पन्न होता है। इसका उपयोग दाल और सब्जी में किया जाता है।
7. शिमला मिर्च : इसका उपयोग सब्जी के रूप में किया जाता है या इसका सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग करते हैं। शिमला मिर्च ही नहीं बल्कि यह भी फल है।
8. एवोकाडो : यह आजकल भारत में बहुत खाया जाने लगा है लेकिन यह सब्जी नहीं बल्कि एक फल है। बैगन की तरह यह भी बेरी की श्रेणी में आता है, लेकिन इसमें आम और जामुन की तरह सिर्फ एक बीज होता है। यह कई तरह के रोगों में लाभदायक है।
विज्ञापन