BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: नाश्ते में रोज ब्रेड खाना क्या सेहत के लिए है फायदेमंद ?

Admin

Sun, Aug 18, 2024
*नाश्ते में रोज ब्रेड खाना क्या सेहत के लिए है फायदेमंद?* नाश्ते में ब्रेड या फिर ब्रेड से बनी कोई रेसिपी अक्सर कई घरों में खाई जाती है। ये सब सुबह कम समय होने की वजह से होता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि नाश्ते में हर दिन ब्रेड खाना फायदेमंद है या नहीं कहीं ऐसा तो नहीं कि रोजाना ब्रेड खाने से ये आपके शरीर में शुगर लेवल बढ़ा दे या फिर आपको मोटापा का शिकार बना दे। इन्हीं तमाम वजहों से हमने एक आहार विशेषज्ञ ये इसके बारे में पूछा। ब्रेड एक हाइली प्रोसेस्ड फूड है जो कि बहुत सारे परिष्कृत गेहूं के आटे, प्रोसेस्ड फैट, इमलसीफायर्स, स्टेबलाइजर्स, नमक आदि से बनाया जाता है। इसे कभी कभी तो खाना ठीक है पर इसे रोज खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, हालांकि अगर आप ब्रेड के कुछ स्वस्थ विकल्पों को चुनें तो, इसके नुकसानों को कम किया जा सकता है।  *नाश्ते में रोज ब्रेड खाने के नुकसान-* *1. वजन बढ़ सकता है* रोजाना नाश्ते में ब्रेड खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसमें कार्ब्स, नमक, परिष्कृत चीनी के साथ कई अन्य फूड एजेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो कि आपका वजन बढ़ा सकता है। साथ ही ये जल्दी पच सकता है जिससे आपको दिन भर बार-बार भूख और क्रेविंग महसूस होती रहेगी। इससे आपका वेट लॉस का प्रोसेस असंतुलित हो सकता है जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ भी सकता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं या वजन घटाना चाहते हैं तो हमेशा प्रोटीन से भरपूर नाश्ता खाएं। जिसमें पनीर और ओट्स आदि शामिल हो।  *2. ब्लड शुगर बढ़ा सकता है* सुबह-सुबह किसी को उन चीजों को खाने से बचना चाहिए जो कि आपके ब्लड शुगर लेवल में अचानक से बढ़ोतरी करे। जैसे कि ब्रेड। ब्रेड थाने से ये जल्दी से पचकर बॉडी के ब्लड शुगर में अचानक से बढ़ोतरी करता है, जो कि आपको डायबिटीज का मरीज बना सकता है। दरअसल, ब्रेड हाई  ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला है जो कि खून में जा कर तेजी से शुगर की मात्रा बढ़ता है। साथ ही ये सिंपल कार्ब्स से भरपूर है जो कि जल्दी पच जाता है। इसलिए भी ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं। इसलिए कोशिश करें सुबर हाई फाइबस से भरपूर फूड्स खाएं, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो हो और वो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करे। *3. कब्ज की समस्या* नाश्ते में ब्रेड खाने से आपको  कब्ज की समस्या हो सकती है। दरअसल, ब्रेड में पर्याप्त फाइबर नहीं है जो कि आपका पाचन तंत्र को थोड़ा खराब करता है। ये आपके मेटाबोलिज्म की स्पीड को स्लो कर देता है और आपके आप अंत में बैठ कर और कब्ज का कारण बनता है। इसलिए रोजाना ब्रेड खाने से बचें।  इसकी जगह आपको नाश्ते में प्रोबायोटिक फूड्स को खाना चाहिए. *तो, क्या नाश्ते में ब्रेड ना खाएं?* नहीं, ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि आप नाश्ते में ब्रेड खाना बंद कर दें। पर आप ब्रेड के प्रकार और हेल्दी विकल्पों को चुन सकते हैं। जैसे कि आप नाश्ते में ओट्स, दलिया, रोटी सब्जी, डोसा, इडली और उपमा आदि खा सकते हैं। कोशिश करें नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजों का ज्यादा सेवन करें ताकि आपके दिन को ये एक एमर्जेटिक शुरआत दे और आप दिन भर चुस्त-दुरुस्त रहें। साथ ही इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा और आपको दिन भर बेमतलब की भूख और क्रेविंग भी नहीं लगेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें