BREAKING NEWS

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: आंखो की रौशनी बढ़ाने के आसान नुस्खे

Admin

Thu, Jun 6, 2024
*आँखों की रोशनी बढ़ाने के आसान से नुस्ख़े* आँखों की रोशनी कम होने के कई लक्षण होते हैं जैसे की धुंधला दिखाई देना, सिर में दर्द रहना, दूर और पास की चीजें देखने मे तकलीफ होना। इनके वजह से चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है। आगे दिए हुए उपायों को आजमाने से आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद मिलेगी और साथ मे चस्मा भी जल्द ही हट जाएगा। चस्मा लगाना तो आज कल का फैशन बन गया है लेकिन जो लोग मजबूरी में चस्मा लगाते हैं उनके लिए तो यह जी का जंजाल ही लगता है। जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है केवल वही लोग मजबूरी में चश्मा लगाने का दर्द समझ सकते हैं। कुछ लोग चश्मे की बजाय लैंस का प्रयोग करते हैं परंतु लैंस लगाने के बाद आंखों का और अधिक ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए हम ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे न केवल आंखों की रोशनी तेज होगी बल्कि चश्मे से भी जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। इन नुस्खों का प्रयोग रात को सोने से पहले जरूर करें। *आंखों की रोशनी तेज करने के नुस्खे-* 1. आंवला आँखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आंवले से बने मुरब्बे का प्रतिदिन दो बार सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। 2. दो बादाम, आधा चम्मच मिश्री और एक चम्मच सौंफ को पीस ले। इस मिश्रण का रोज दूध के साथ सोने से पहले जरूर सेवन करें। इससे आंखों को लाभ मिलेगा। 3. मिश्री और जीरे को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसे रोज घी के साथ एक चम्मच इस्तेमाल करें। इससे आपकी आँखों की रोशनी बढ़ेगी। 4. आंखों के लिए गन्ना और केला भी बहुत फायदेमंद होता है । गन्ने के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। 5. गाय का घी हाथों में लगाकर कान में पीछे यानी कनपटी पर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से आँखों की रोशनी तेज होती है। 6. आँखों के लिए तांबे का पानी भी बहुत लाभकारी होता है। ऐसा करने के लिए एक लीटर पानी को तांबे के जग में भरकरप रातभर के लिए रख दे। सुबह उठकर ही इस पानी को पियें । इससे आंखों की रोशनी तेज होने में मदद मिलती है। *7. रात को सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करके ही सोएं और सुबह घास पर नंगें पैर चलने से भी बहुत फायदा मिलता है।* 8. अंगूर को भी रोजाना खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है इसलिए अन्गूर का सेवन अवश्य करें। 9. आंखों की एक्सरसाइज करने से भी फायदा मिलता है। एक्सरसाइज के लिए अपनी आंखों को घड़ी की तरह गोल - गोल घुमाएं और फिर उल्टी दिशा में भी घुमाएं। ऐसा करने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती थी। 10. आंखों को एक जगह पर फोकस करने से भी बहुत लाभ मिलता है। इसके लिए एक पेन लें और उसे आंखों की सीध लाये और उसे आगे पीछे करते रहें। कोशिश करे कि आंखों का फोकस पर्ण की और ही रहे। इस तरह करने से भी आंखों को फायदा मिलता है। इन सभी नुस्खों को जरूर आजमाएं, ऐसा करने से आपकी आंखों को बहुत लाभ मिलेगा और आंखों की रोशनी तेज होने के साथ जल्द ही चश्मा भी हट जाएगा। *नोट, जानकारी में अगर किसी प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से या राष्ट्रिय प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र से सत्यापन जरूर करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें