BREAKING NEWS

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के पालन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण, लेबलिंग

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

27 सितंबर को माधव आयुर्वेद में निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन परामर्श : भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Sep 25, 2026

27 सितंबर को माधव आयुर्वेद में निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन परामर्श शिविर

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं स्पाइन संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगा।

शिविर में कमर एवं गर्दन दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क/डिस्क प्रोलैप्स, नसों में दर्द व झनझनाहट, मांसपेशियों में जकड़न, माइग्रेन एवं सिरदर्द तथा पैरालिसिस के बाद की देखभाल जैसी समस्याओं के संबंध में आयुर्वेदिक परामर्श एवं स्वास्थ्य देखभाल संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य न्यूरो एवं स्पाइन से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में परामर्श निःशुल्क रहेगा तथा आयोजकों द्वारा निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी गई है।

शिविर में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीयन आवश्यक है। इच्छुक व्यक्ति 7042315414 अथवा 0755-3560022 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

स्थान: E-8/45, साहकार नगर, त्रिलंगा, भोपाल

आयोजक: डॉ. अनूप श्रीवास्तव

माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर

विज्ञापन

जरूरी खबरें