BREAKING NEWS

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के पालन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण, लेबलिंग

अर्चना प्रकाशन न्यास के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: "केला" सेहत के लिए रामबाण है

Admin

Fri, Oct 27, 2023
*सेहत के लिए रामबाण है यह लंबा फल, खाने में मीठा, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद, पिघला देगा पेट की चर्बी* केला को शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है. मेडिकल न्यूज़ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार केला में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे पेट की समस्याओं से निजात मिल सकती है. एक केला में करीब 3.07 ग्राम फाइबर होता है. इसे पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है. हाई फाइबर की वजह से केला वजन घटाने में सहायक है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है. केला मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. केला ब्लड शुगर को कंट्रोल करके स्थिर करने में मददगार साबित होता है. केला में मौजूद पोषक तत्व इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ा देते हैं. हालांकि शुगर के मरीजों को एक दिन में 1-2 से ज्यादा केला नहीं खाना चाहिए. लिमिट में केला का सेवन करना फायदेमंद होता है, लेकिन अत्यधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि केला खाने से शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है. कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में केला जरूर शामिल कर लेना चाहिए. इससे उनका पेट साफ रहेगा और बीमारियों का खतरा टल जाएगा. अगर आपको पाचन की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर केला का सेवन कर सकते हैं. केला में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. पोटेशियम युक्त फूड्स आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है. केला एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत है. इनमें फ्लेवोनोइड्स और एमाइन सहित कई प्रकार के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट सेहत को कई फायदे देते हैं. 🌹🙏🌹

विज्ञापन

जरूरी खबरें