: कृति से परिणाम, ऐक्शन गेट्स रिजल्ट
Fri, Sep 8, 2023
ऐक्शन गेट रिजल्ट। कृति से परिणाम आता है। जब
योजना अच्छी हो और कृति ठीक नहीं हो तो परिणाम कुछ भी नहीं आता। मगर योजना अच्छी हो और कृति भी ठीक हो तो परिणाम भी ठीक आता है। एक कविता में बताया है। एक व्यक्ति इमारत बनाने का प्लान करता रहा। मगर कभी भी उस योजना के अनुसार उसने कार्य शुरू नहीं किया। एक दिन उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उसकी योजना जैसी की वैसी रह गई क्योंकि उसने कभी भी कृति नहीं की थी। इसलिए योजना के साथ अच्छी कृति होगी तो अच्छा परिणाम आता है।
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स पढ़ाई में बहुत होशियार नहीं थे। वे दो-दो विषय में फेल होते थे। उनके मित्र बड़े अच्छे मार्क्स से पास होते थे। आज बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक हैं और उनके मित्र इस कंपनी में इंजीनियर है। बिल गेट्स का विश्वास अपनी होशियारी पर नहीं बल्कि अपनी मेहनत पर था। इसलिए वह इतना बड़ा कार्य कर सके।
एक सोने की खान का मालिक था। उससे पूछा गया खान से सोना निकालने के लिए आपको रोज कितनी टन मिट्टी उठानी पड़ती है? उसने कहा , मैं कभी इस बात को नहीं सोचता नहीं कि मुझे कितनी टन मिट्टी उठानी पड़ती है, मैं सिर्फ यह देखता हूं कि मुझे रोज कितना सोना मिलता है।
भले मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है और सफलता बहुत कम मिलती है, फिर भी हमें सफलता को देखकर आगे बढ़ना है। यह जीवन नकारात्मकता से भरा पड़ा है और इस नकारात्मक जीवन में ही हमें सकारात्मक सोच कर कार्य करना है। नकारात्मकता को ही सकारात्मक में बदल देना है।
: शिवराज एवं जनसंपर्क अधिकारियों को धन्यवाद, एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन
Thu, Sep 7, 2023
जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी , मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों का आभार यदि आपका मन साफ है तो फिर ईश्वर भी आपकी फरमाइश पूरी करता है। कुछ घटनाएं लाख चाहने के बाद भी भूली नहीं जाती हैं आदमी के कर्म उसे बडा या छोटा बना देता है। मन में विचार है आपको किसी के लिए कुछ अच्छा करना है तो फिर व्यवस्था अपने आप बन जाती है। पत्रकारों के हित में प्रदेश के कई पत्रकार यूनियनों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, आयुक्त जनसंपर्क, संचालक जन सम्पर्क को पत्रकारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विभिन्न मुद्दों पर पत्र लिखा या यह कह दें कि ज्ञापन दिए। यूनियन के पदाधिकारियों ने सोचा था कि उन्हें अपनी पहचान बनाएं रखने के लिए पत्रकारों के हित की बात सरकार के मुख्यमंत्री एवं विभाग के आला अधिकारियों के सामने पेश करनी चाहिए और यह काम निर्बाध गति से चल रहा था। कल मतलब 6 सितम्बर को पूरे प्रदेश में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के माध्यम से संदेश दिया गया कि 7 सितम्बर को प्रातः 10 बजे पत्रकार समागम का आयोजन किया गया है और आप आमंत्रित हैं। समाचार पढ़ने के बाद मुझे मेरे मन ने कहा कि कुछ अच्छा होने बाला है कयाश लगाया कि जो मांगे रखी गई है उनमें से कुछ की घोषणा हो सकती है। मैं भी मुख्यमंत्री निवास पहुंच गया थोड़ी देर बाद मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आते हैं और संबोधित करते हुए घोषणाओं की झड़ी लगा देते हैं इच्छा से अधिक मिलने पर व्यक्ति हतप्रभ हो जाता है और यही हुआ उपस्थित पत्रकारों ने मैं समझता हूं कि किसी ने ताली नहीं बजाई उसमें से एक मैं भी हूं। अब हम मान लेते हैं कि चुनाव आ रहें हैं इसलिए ये सब कुछ हुआ।इन घोषणाओं से भारतीय जनता पार्टी को कितना फायदा होगा यह भविष्य की बात है। अब एक पुरानी घटना की तरफ सभी का ध्यान दिला रहा हूं कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लगभग 90 पत्रकारों के आबास खाली कराए थे जो आज भी याद है। मांगने वाले की मांग कभी पूरी नहीं होती है हर व्यक्ति को कुछ न कुछ चाहिए, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बहुत कुछ दिया है और आगे भी पत्रकारों का ध्यान रखेंगे एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन को पूरी उम्मीद है। यह सब कैसे हो गया विचार किया जाना और उस पर कार्रवाई करना हंशी नहीं है इस पूरी कवायद में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने भरपूर मेहनत की और उनका सोच भी पत्रकारों के प्रति सकारात्मक है। विभाग के अधिकारियों से आपका व्यवहार कैसा है इस पर निर्भर है।हम पत्रकार हैं तो हमें सरकार ने आमंत्रित नहीं किया कि आप पत्रकार बने सरकार आपको सब कुछ देगी। पत्रकारों को इस सोच से दूर रहना चाहिए। लिखने के लिए बहुत कुछ है। एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देती है। राधावल्लभ शारदा प्रांतीय अध्यक्ष एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन
: पत्रकारों के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए तत्पर शिवराज सरकार
Thu, Sep 7, 2023
*पत्रकारों के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए तत्पर शिवराज सरकार🙏*
---
*भोपाल में आयोजित पत्रकार समागम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणाएं*
---
- बीमा कंपनी द्वारा इस साल प्रीमियम राशि में की गई 27% की वृद्धि की अतिरिक्त राशि भरेगी राज्य सरकार।- 65 वर्ष से अधिक आयु वाले पत्रकारों एवं उनकी पत्नी के बीमा का पूरा प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी।- बीमा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर से बढ़ाकर *25 सितम्बर* हुई।- पत्रकारों और उनके आश्रितों के उपचार हेतु मिलने वाली आर्थिक राशि में हुई वृद्धि ।- सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि ₹20 हजार से बढ़ाकर की गई *₹ 40 हजार*- गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि *₹50 हजार से बढ़ाकर की ₹1 लाख*।- प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रतिमाह दी जाने वाली *सम्मान निधि ₹10 हजार से बढ़कर हुई ₹20 हजार* ।- सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकार के निधन पर उनकी पत्नी को मिलेगी *एकमुश्त ₹8 लाख की सहायता राशि*- भोपाल के मालवीय नगर में बनेगा पत्रकार भवन, स्टेट मीडिया सेंटर के रूप में किया जायेगा विकसित, पत्रकारों के लिए होंगी आधुनिक सुविधाएं।- अधिमान्य पत्रकारों को आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना में *अधिकतम ऋण राशि 25 लाख से बढ़ाकर 30 लाख की जायेगी*।- अधिमान्य पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा के लिए *बैंक लोन पर 5 % ब्याज अनुदान 5 साल के लिए राज्य सरकार भरेगी*।- छोटे शहरों एवं कस्बों के पत्रकारों को आवश्यकतानुसार भोपाल में डिजिटल तकनीकी प्रशिक्षण माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सहयोग से दिलाया जाएगा। इसकी संपूर्ण व्यवस्था जनसंपर्क विभाग द्वारा की जायेगी।- जिला स्तरों पर पत्रकारों की सोसायटी के लिए कॉलेनी हेतु जमीन आवंटन की व्यवस्था करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।- *पत्रकार सुरक्षा कानून बने इसके लिए हम तत्काल एक कमेटी का गठन करेंगे जिसमें सीनियर पत्रकार होंगे, यह कमेटी जो सुझाव देगी उसके आधार पर यह कानून बनाया जाएगा।✍️*