: स्वीट जूस को 100% फ्रूट जूस बताना बन्द करे
Tue, Jun 4, 2024
कंपनियां नहीं कर पाएंगी 100 फीसदी फ्रूट जूस का दावा
FSSAI: असली फ्रूट जूस के नाम पर कई तरह के प्रोडक्ट बेच रहीं कंपनियों को झटका लगा है. फूड सेफ्टी रेगुलेटर एफएसएसएआई (FSSAI) ने सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह डिब्बाबंद प्रोडक्ट पर 100 फीसदी फ्रूट जूस (100% Fruit Juice) का दावा न करें. कंपनियों को अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग और विज्ञापन के दौरान भी ऐसे क्लेम से बचना होगा. FSSAI ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBO) से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है.
जूस के डिब्बे पर लगे लेबल और विज्ञापन भी हटाने होंगे
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने सोमवार को अपने आधिकारिक बयान में कहा कि फूड बिजनेस से जुड़ी सभी कंपनियों फलों के जूस के डिब्बे पर लगे लेबल और विज्ञापन में से यह दावा हटाना होगा. FSSAI को जानकारी प्राप्त हुई थी कि कई कंपनियां लगातार ऐसे भ्रामक दावे कर रही हैं. इससे कस्टमर्स के स्वास्थ्य को हानि पहुंचती है. सभी एफबीओ को निर्देश दिया गया है
कि वह पहले से छाप चुकी पैकेजिंग सामग्री को 1 सितंबर, 2024 से पहले खत्म कर लें.
कोई कंपनी 100 फीसदी फ्रूट जूस का दावा नहीं कर सकती
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (विज्ञापन और दावे) रेगुलेशन- 2018 के अनुसार, कोई भी कंपनी 100 फीसदी फ्रूट जूस का दावा नहीं कर सकती है.
इन सभी जूस में सबसे ज्यादा मात्रा में पानी होता है. इसमें थोड़ी मात्रा में फ्रूट जूस या पल्प मिला देने से यह 100 फीसदी जूस नहीं हो जाता
है. FSSAI के अनुसार, ऐसे गुमराह करने वाले दावों पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए.
ज्यादा शुगर होने पर अपने प्रोडक्ट को स्वीट जूस बताना होगा
सभी एफबीओ से कहा गया है कि वह फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशन के नियमों के दायरे में काम करें.
यदि उनके जूस में 15 ग्राम प्रति किलो से ज्यादा शुगर है तो उन्हें अपने प्रोडक्ट को स्वीट जूस के हिसाब से लेबल करना होगा.
FSSAI ने कहा कि वह लगातार फूड सेफ्टी के नियमों को मजबूती से लागू करने का प्रयास करती है. हम किसी भी कंपनी को भ्रामक दावे करके कस्टमर्स को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे. सभी कंपनियों को फलों के जूस के संबंध में बनाए गए नियमों का पालन करना होगा.
: जबलपुर कलेक्टर के पुत्र अमोल की दिल्ली मे निधन
Sun, Jun 2, 2024
कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली रवाना, आज जबलपुर लायी जायेगी पार्थिव देह
जबलपुर, जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा होनहार पुत्र अमोल सक्सेना का दिल्ली में बीमारी के दौरान निधन हो गया। बताया गया है कि २० वर्षीय अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे साथ ही स्क्रिप राइटिंग का काम सीख रहे थे। सूत्रों की माने तो हीट स्ट्रोक (लू) लगने के कारण उन्हें बुखार आ रहा था और उनकी तबियत गड़बड़ थी। शनिवार की रात कलेक्टर दीपक सक्सेना ने फोन पर अपने बेटे से बातचीत की थी और डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह भी दी थी लेकिन बताया गया है कि अमोल ने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी और दवा सेवन करने के बाद सो गये। डॉक्टर से परामर्श नहीं लिया। रविवार की दोपहर अमोल इस दुनिया को अलबिदा कह गये। यह दुखद जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली के लिये रवाना हो गये। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अमोल की पार्थिव देह आज सोमवार को चार्टेड प्लेन से जबलपुर लायी जायेगी। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस दुखद खबर के मिलते ही प्रशासनिक जगत में शोक की लहर छा गई। शोक संवेदना व्यक्त करने बालों का कलेक्टर निवास पर तांता लग गया।
: ब्रह्माकुमारी कृष्णा नगर सेवा केंद्र द्वारा तम्बाकू निषेध कार्यक्रम
Sat, Jun 1, 2024
भोपाल ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कृष्ण नगर सेवा केंद्र के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में नशा मुक्ति अभियान निकल गया । जिसके अंतर्गत भोपाल छोला दशहरा मैदान पर नशा के विषय में जानकारी देते हुए ब्रह्मा कुमार बहादुर भाई ने बताया कि आज हमारा समाज जिन छोटे-छोटे चमकीले पाउचो का दीवाना हुआ पड़ा है, वह उन्हीं के छोटे-छोटे बच्चों का भी भविष्य खराब कर रहा है और सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जिन बीड़ी सिगरेट गुटका शराब का सेवन आज हमारा समाज कर रहा है उसी समाज को यह ज्ञान नहीं है कि किस तरह से नशीले पदार्थों का उत्पादन आज कंपनियां कर रही हैं और उनमें मिलाई जा रही अनेक प्रकार के रसायन कैसे हमारे जीवन को नष्ट कर रहे हैं तो प्यारे भाइयों आप सभी बीड़ी सिगरेट शराब को अपने जीवन से छोड़ने का प्रयास करें और यह दृढ़ संकल्प, करें कि मुझे बीड़ी सिगरेट गुटका का शराब नहीं लेना है। आपका एक छोटा सा प्रयास धीरे-धीरे आपके नगर आपके गांव और आपके घर के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकता है। अगर आज आप इन चीजों को नहीं छोड़ेंगे तो आने वाले समय में हमारे बच्चों का भविष्य ही नहीं बल्कि हमारा पूरा समाज उसे खतरे की ओर चला जाएगा । जिससे निकालना नामुमकिन ही नहीं असंभव हो जाएगा । इसलिए ऐसी जहरीले चीजों से खुद भी बच्चे और अपने बच्चों को भी बचाएं क्योंकि यह सारी चीज किसी के लिए भी अच्छी नहीं है, इसी कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को संकल्प कराया गया कि आज से हम भगवान को साक्षी मानकर यह संकल्प करते हैं कि कभी भी बीड़ी सिगरेट का शराब इत्यादि को हाथ नहीं लगाएंगे और ना ही अपने बच्चों को लगाने देंगे । आज से ही हम यह पहल करेंगे कि हम अपने जीवन से इन्हें हमेशा के लिए त्याग दें । ईश्वरी सेवा में बीके मधु बहन जी, बीके पूनम बहन जी , बीके संध्या बहन ,बीके कुसुम बहन , बी के लता बहन , बी के विमला बहन, बीके भारती बहन।