: मानसिक बल ( संकल्प )
Fri, Jun 7, 2024
-मानसिक बल -संकल्प
-प्रकृति ने मनुष्य शरीर की संचालन व्यवस्था इस प्रकार बना रखी है कि शरीर का प्रत्येक कोश 80 दिनो के बाद पुराना हो कर मैल के रुप में मर कर उसी प्रकार बाहर निकल जाता है । जिस प्रकार समुद्री लहरों में निरंतर ज्वारभाटे से समुन्द्र की गंदगी तटों पर इकट्ठी होती रहती है ।
-मनुष्य अपने विचार नए कर ले और चरित्र को ऊंचा उठा ले, तो अपना शरीर ही बदल सकता है ।
-प्रेम, मैत्री, दया, करुणा और परोपकारी विचारो को धारण कर कोई भी इसका लाभ ले सकता है ।
-मुँह व सिर की रक्त नालियां तथा मांसपेशीया भावनाओ के अनुसार फैलती और सिकुड़ती हैं और प्रतिक्रिया करती है ।
- अस्वस्थ भावनायें विभिन्न शारीरिक रोगो का कारण बनती हैं । साधारण सिर दर्द से ले कर माइग्रेन तक के दर्द, भावनात्मक तनाव से होता है । तनाव से सिर की नसें सिकुड़ती हैं जिस से सिर दर्द होता हैं ।
-भोजन के बाद कलेजे पर बोझ सा आ जाना और भोजन नीचे सरक ही नही रहा, ये सब तनाव के कारण हैं । अधिक तनाव होने पर उबकाई आने लगती है, जी मिचलाने लगता है, डकारे आना, पेट मे ऐंठन होना, पेट मे वायु बनना, त्वचा विकार, एग्जीमा, खुजली आदि भावनात्मक तनाव है ।
-कमर दर्द का कारण भी भावनात्मक तनाव है ।
-कठोरता, क्रोध, बात बात में लड़ बैठना, झगड़ालूपन, ये कमजोरी के प्रतीक हैं । मन की कुटिलता और अनैतिक कर्म ही रोग का आधार है ।
-स्नेह, करुणा और व्यापक भाई भाई की भावना से इन रोगॊ को मिटाना सम्भव है ।
: पंचमढ़ी के स्काउट एडवेंचर इंस्टिट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
Wed, Jun 5, 2024
500वा राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम जो कि राष्ट्रीय साहसिक संस्थान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पंचमढ़ी मे एक जून से सात जून तक आयोजित किया जा रहा है। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी प्रतिभागियों के द्वारा राम्या कुंड ट्रैकिंग के दौरान पूरे ट्रेकिंग के रास्ते प्लास्टिक एकत्रित कर सफाई अभियान कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान
तथा स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय भोपाल से , कुल 177 प्रतिभागी इस कैम्प में हैं । यह कार्यक्रम शिविर संचालिका बिल्किस शेख़ मैडम के अधिन किया जा रहा हैं । यहां इस प्रकार राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप लगाकर देश और विदेश के लोगों को पर्यावरण और प्रकृति से जुड़ कर जीवन जीने की शिक्षा दी जाती है। यहां कैंप 7 दिवसीय होता है।
: विश्व पर्यावरण दिवस पर एस टी आई छिंदवाड़ा
Wed, Jun 5, 2024
आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर एस टी आई छिंदवाड़ा मे राकेश भाई के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण मनाया गया। और सदा प्रकृति एवम् पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली गई । उपस्थित सभी लोगो द्वारा और हर वर्ष एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। और उस पेड़ को एक वर्ष तक नियमित देख भाल करने कि कोशिश का करेंगे ।