: मध्यप्रदेश का बजट बनाने नागरिक 15 जून तक दे सकते सुझाव
Sat, Jun 8, 2024
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विकसित भारत निर्माण में मध्यप्रदेश के अधिकाधिक योगदान के लिए वर्ष 2024/25 के बजट निर्माण में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने में मदद मिलेगी। नागरिकों से सुझाव और मार्गदर्शन 15 जून तक MPMYGov के माध्यम से मांगे गए हैं। दूरभाष क्रमांक 07552700800 पर भी सुझाव देने को कहा गया हैं ।
: यदि विचार अच्छे हैं तो मन भी अच्छा हैं
Sat, Jun 8, 2024
सहस्त्रार चक्र
यह ऊर्जा चक्र सिर पर जहाँ जन्म के समय पोला स्थान होता है, वहां पर है !
यहां ध्यान लगाने से हमें भगवान से शक्ति प्राप्त होने लगती है ! परमात्मा से प्राप्त शक्तियों की अनुभूति अपने तालू पर, अंगुलियों के छोरों और हाथों की हथेलियों पर महसूस करता है !
ज्यो ज्यों अभ्यास बढ़ता है, शांति और आनन्द को मनुष्य अपने रोम रोम में महसूस करता है !
शुद्व मन
भगवान की याद से हम मन की अच्छी संभाल कर सकते हैं ! इसलिये भगवान को याद करना मनुष्य का पवित्रतम कर्तव्य है !
केवल मनुष्य ही यह महान प्रयास करने में समर्थ हो सकता है, जिसके द्वारा वह अपने आत्मिक विकास में तेजी ला सकता है और अपने मन व बुद्वि की सीमा से ऊपर उठ सकता है !
कोई भी व्यक्ति एक क्षण के लिये स्थिर मन से नहीं बैठ सकता ! हमारा मन और बुद्वि अवश्य ही सदैव अपने विचार समूहों में विचरण करते हैं !
जिस प्रकार एक निश्चित दिशा में लगातार बहते रहने वाले पानी का ही नाम नदी है,
उसी प्रकार विचारों का सतत प्रवाह ही मन है !
यदि विचार अच्छे हैं तो मन भी अच्छा है और यदि विचार विक्षिप्त हैं तो मन भी विक्षिप्त रहे
गा ! संक्षेप में किसी व्यक्ति के विषय में हम यही कह सकते हैं- जैसा विचार, वैसा मन और जैसा मन वैसा व्यक्ति ! हमारे अंदर असीम शक्ति निहित है !
: बिना पंजीयन पर्सनल गाड़ियों से ड्राइविंग ट्रेनिंग
Sat, Jun 8, 2024
भोपाल ही नहीं प्रदेश भर में प्राइवेट गाड़ियों से ड्राइविंग सिखाई जा रही है। इसके बाद भी आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य एजेंसियों द्वारा ऐसे वाहनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही नहीं हो रहीं हैं।
भोपाल में 7 दिन की क्लास का जिसमें एक दिन में सिर्फ 5 किलोमीटर चला कर सिखाने की फीस 1500 से 2000 रुपए के बीच हैं। अगर 7 किलोमीटर तो रेट 2200 से 2400 तक
नियम, ड्राइविंग सिखाने के लिए परिवहन विभाग में गाड़ी का पंजीयन जरुरी होता हैं। साथ ही जिस वाहन से ड्रायविंग सिखाना हो, उस पर कमर्शियल रजिस्ट्रेशन और टैक्स भरा हुआ होना चाहिए। जहा तक प्राइवेट ड्रायविंग सेंटर या स्कूल को संचालित करने का मामला है, कमर्शियल नंबर पर रजिस्टर्ड फर्म के पास दो चार या दो पहिया वाहन होना जरुरी है। इसके अलावा एक ऐसा ऑफिस जिसमें सिम्युलेटर, थ्योरी क्लासेस आदि लगाने के लिए पर्याप्त जगह होना चाहिए।
भोपाल शहर में 100से ज्यादा प्राइवेट रजिस्ट्रेशन नंबर की गाडियों से ड्रायविंग सिखाई जा रही है। जो लोग ड्रायविंग सिखा रहे हैं, उनके पास न तो कमर्शियल रजिस्ट्रेशन नंबर का वाहन हैं और न अपना सेटअप।