: जीवन की शुरुआत हम किसी भी परिस्थिति में कर सकते हैं और किसी भी उम्र में
Admin
Fri, Sep 15, 2023
जहां भी आप है वहां से अपने जीवन को फिर से उच्चतम बनाएं । इसमें तीन बातें हैं, फरगेट पास्ट, लिव इन प्रेजेंट और क्रिएट फ्यूचर। भूतकाल को भूल जाओ, वर्तमान में जियो और अपना भविष्य बनाओ।
नयी शुरुआत करते समय हमारे अपने भूतकाल के कई काम बड़ी कठिनाइयां लायेंगे । ध्यान में रहे अब तक जो हुआ सो हुआ उसमे पीछे जाकर मैं कुछ बदल नहीं सकता। मगर आज का समय मेरे हाथ में है। जैसे मैं चाहूं वैसे मैं अपना जीवन बना सकता हूं। इसीलिए भूतकाल को भूलकर, वर्तमान में कुछ अच्छा करता हूं, तो मेरा भविष्य अपने आप अच्छा बन जाएगा । बस मुझे वर्तमान को ध्यान में रखना है और अब से नई शुरुआत करनी है।
गुजरात का एक व्यापारी था। उसका मकान और दुकान एक ही इमारत में था। एक दिन दुर्घटना से उस इमारत में आग लगी और वह इमारत पूरी जल गई। उसका मकान और दुकान दोनों भी जलकर राख हो गए। उसके सगे संबंधी उसको सहानुभूति दिखाने लगे। तुम्हारा तो मकान जल गया और दुकान भी। समझो सब कुछ जल गया । अब तुम्हारा आगे कैसे होगा । तब उस व्यापारी ने कहा मुझे आपकी सहानुभूति की जरूरत नहीं है। मेरा कुछ भी जला नहीं है। मेरी हिम्मत, मेरा आत्मविश्वास और मेहनत करने की शक्ति आज भी जैसी की वैसी है।
जीवन की नई शुरुआत करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं हो सकती। बस हमारे पास हिम्मत और निश्चय चाहिए। मन की स्थिति श्रेष्ठ बनने के लिए जरूरी है ध्यान, धारणा, चिंतन, योग जिसे मेडिटेशन कहते हैं।
विज्ञापन