: वायरल और हेल्थ प्रॉब्लम आते ही अतिरिक्त समय मिल जाता हैं
Admin
Sat, Sep 2, 2023
वायरल माना क्या होता है ? हवा, तापमान जो परिवर्तन हुआ, उसमें आपकी शारीरिक प्रतिरोधक शक्ति कम है। शक्ति कम होने के कारण वह वायरस ने इफेक्ट किया है। अपना प्रभाव डाला और उसकी प्रभाव में आ गए तो सर्दी, जुकाम, बुखार हो गया। उसके लिए वह दो चीज देगा। पहली चीज की एंटीबायोटिक देगा जो की वायरस को खत्म करेगा। दूसरा मल्टीविटामिन या विटामिन बी देगा कि ज्यादा कमजोरी ना आ जाए। फिर वह तीन चीजों की सलाह देगा, ठीक से भोजन किया करो माना पौष्टिक भोजन खाओ सब्जियां खाओ, जिनसे ताकत मिले। दूसरा आराम ठीक से किया करो और तीसरा रहेगा व्यायाम करो। ये तीन चीज होगी तो शारीरिक प्रतिरोधक शक्ति बढ़ेगी ।
कब आता है अतिरिक्त समय हमारे पास
अब मान लो कि किसी को हार्ट अटैक आ जाए, डॉक्टर के पास जाए और डॉक्टर उसको कहे की देख भाई अगर तेरे को जीना है ना तो रोज सुबह आधा घंटा पैदल चलना पड़ेगा और शाम को आधा घंटा पैदल चलना पड़ेगा। अगर उसने डॉक्टर से कहा कि मुझे तो सुबह समय नहीं मिलेगा, मेरा सारा कारोबार सुबह से ही आरंभ होता है। सारे फोन काल सुबह से ही शुरू होते हैं और शाम को देखेंगे अगर समय मिले तो पैदल चलूंगा। तो डॉक्टर क्या कहेगा मरो, उसके सिवाय कोई अल्टरनेट ही नहीं है तुम्हें अगर बचना है। तो तुम अपना समय खुद निकालो और उसे व्यक्ति को जब जीना है तो अपनी दिनचर्या को फिर से व्यवस्थित करेगा। सुबह आधा घंटा निकालेगा, शाम को भी आधा घंटा निकालेगा, पैदल निकल जाएगा। दो-चार दिन लोगों के फोन आते रहेंगे पर जैसे ही लोगों को पता चलेगा कि इस समय से इस समय पैदल गया होगा तो लोग भी क्या करेंगे या तो पहले फोन करेंगे या बाद में करेंगे लोग तो एडजस्ट हो जाएंगे । लेकिन हमें अपने जीवन को नष्ट थोड़े ही कर देना है दुनिया के कारोबार के पीछे । व्यक्ति को इतनी समझ आती है जब हेल्थ प्रॉब्लम आते हैं तब ।
विज्ञापन