BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: भोपाल सेवा भारती द्वारा संचालित मातृ छाया में कार्यक्रम

Admin

Sun, Feb 18, 2024
सेवा भारती द्वारा संचालित मातृछाया शिशु कल्याण केंद्र अनेक वर्षों से परित्यक्त एवं अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बच्चों का नामकरण संस्कार 17 फरवरी 2024 को मातृ छाया शिशु कल्याण केंद्र मैदा मिल में मनाया गया। परंपरा अनुसार एक दिन के लिए तय किए गए माता-पिता ने बच्चों को गोद में लेकर उनका नाम रखा। इस अवसर पर पाँच बच्चों का नामकरण किया गया। चार बच्चों का कर्णछेदन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष श्री सुनील माहेश्वरी जी ने मातृछाया की जानकारी और स्वागत वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तपन भौमिक जी (अध्यक्ष, समर्पण सेवा समिति) ने कहा भारत माता का वैभव रहे हम सब इसीलिए काम कर रहे हैं। विभाग सरसंघचालक , अध्यक्ष श्री सोमकांत उमालकर जी ने विष्णु जी और नीलकंठ पाँचखेड़े, सुधा पाँचखेड़े जी को याद किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण अग्रवाल जी( अध्यक्ष, ट्रू सेज फाउंडेशन) बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके विकास से ही देश का विकास होगा। मुख्य वक्ता के रूप में ऋषि पाल सिंह डडवाल( उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सेवा भारती, (दिल्ली) ने बताया कि1985-86 की बात है तभी पहला बाल कल्याण केंद्र खुला। जब नाम चयन की बात आई तो भारतीय संस्कार की बात भी की गई। मातृछाया नाम रखा गया। आठ हजार बच्चे अनाथ निकलते हैं। पर मातृछाया केंद्र खुलने से बच्चों को परिवार मिले। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा विद्या मंदिर और मातृछाया के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। मातृछाया की यशोदाओं का सम्मान किया गया। वैभवश्री की बहनों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। महिला मंडल द्वारा गुल्लक बिक्री हेतु रखे गए। अतिथियों का आभार श्री रवि जोशी जी नेकिया। संचालन महानगर सहसंयोजिका श्रीमती सुनीता सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर भोपाल राज्य बाल आयोग के सदस्य अनुराग पांडे एवं अनेक समाजसेवी एवं सेवा भारती के सदस्य शिक्षिका पूर्णकालिक आदि सभी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें