समापन भारत माता आरती व महाप्रसादी से : रजत नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न, सांस्कृतिक चेतना और समरसता का संदेश
Ashwani Kumar Sinha
Sun, Jan 25, 2026
रजत नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न, सांस्कृतिक चेतना और समरसता का संदेश
भोपाल (रजत नगर) | 25 जनवरी 2026
रजत नगर बस्ती के सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन कमला नगर स्थित शिव मंदिर के सामने श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों की सहभागिता रही।
कलश यात्रा और शोभायात्रा से शुभारंभ
सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा से हुआ। सिर पर कलश धारण किए माताओं-बहनों की सहभागिता और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
मुख्य वक्तव्य: एकता और समरसता पर बल
मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक श्री अशोक पांडे जी ने “हिन्दव: सोदरा: सर्वे” का संदेश देते हुए जाति-पाति से ऊपर उठकर सामाजिक एकता का आह्वान किया।
स्वदेशी जागरण मंच की प्रान्त प्रमुख श्रीमती सीमा भारद्वाज ने पंच परिवर्तन और समाज निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामलीला, देशभक्ति गीत, शास्त्रीय नृत्य, योग प्रदर्शन तथा महापुरुषों की वेशभूषा में संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वीर सावरकर, स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस पर आधारित प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली।
समापन भारत माता आरती व महाप्रसादी से

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती एवं विशाल महाप्रसादी के साथ हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन