BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

एमपी नगर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : डीबी मॉल भोपाल और विशाल मेगामार्ट से खाद्य नमूने एकत्र, नियमों के उल्लंघन पर सुधार सूचना जारी

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Feb 8, 2026

एमपी नगर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

डीबी मॉल और विशाल मेगामार्ट से खाद्य नमूने एकत्र, नियमों के उल्लंघन पर सुधार सूचना जारी

भोपाल :

आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा एमपी नगर क्षेत्र में नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान डीबी मॉल में संचालित कैंटीन “हैप्पी हॉट” का निरीक्षण किया गया, जहाँ समोसे तलने में प्रयुक्त तेल तथा समोसे के साथ परोसी जाने वाली चटनी के नमूने एकत्रित किए गए। इसके अतिरिक्त, डीबी मॉल स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान “बिरयानी क्वीन” से सोया चाप बिरयानी का नमूना लिया गया।

वहीं, विशाल मेगामार्ट से सूजी एवं चावल के नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान किचन की साफ-सफाई में कमी, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड का अभाव, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध न होना तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 की अनुसूची-4 के प्रावधानों का पालन न पाए जाने पर संबंधित कारोबारकर्ताओं को अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी की गई।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बताया गया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें