: कड़ाही में बचे तेल का
Wed, Jan 24, 2024
*कड़ाही में बचे तेल का दोबारा मत करें इस्तेमाल,बन जाता है- जहर*
एक ही तेल से बार-बार खाना पकाने से यह तेल कई बिमारियों का घर बन जाता है। ऐसे तेल में धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं। इन रेडिकल्स के रिलीज़ होने से तेल में एंटी ऑक्सीडेंट ख़त्म हो जाते हैं और यह बचा हुआ तेल कैंसर का कारण बन सकता है। इसके अलावा तेल को बार-बार गर्म करने से उसकी गंध भी ख़त्म हो जाती है। कड़ाही के तले में फैट जमने से कड़ाही का तला काला हो जाता है। यह फैट खाने में चिपक कर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इस तरह के खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ती है। जिस वजह से आपका मोटापा भी बढ़ सकता है। साथ ही कई और परेशानियां जैसे एसिडिटी और दिल की बीमारी भी हो सकती है।
🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: कसूरी मेथी में मौजुद पोषक तत्व
Tue, Jan 23, 2024
*इन सूखी पत्तियों में छिपे हैं सेहतमंद रहने के राज, डेली डाइट में करें शामिल, हाई कोलेस्ट्रॉल होगा कम, स्किन भी निखर जाएगी*
कसूरी मेथी में मौजूद पोषक तत्व- कसूरी मेथी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिंस जो संपूर्ण शरीर को हेल्दी रखते हैं. ये माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का भरपूर सोर्स है. इसमें कार्ब काफी कम होता है. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं. शरीर में हिमोग्लोबीन लेवल को बढ़ाती है.कसूरी मेथी महिलाओं के लिए बहुत ही हेल्दी है. कसूरी मेथी का सेवन करने से मेनोपॉज से संबंधित कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. ये हर्ब प्लांट से प्राप्त होने वाला फाइटोएस्ट्रोजन से भरपूर होता है, जो महिला शरीर में हार्मोन के दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने के लिए एस्ट्रोजन की गतिविधियों की नकल करता है. यदि आप डाइट में मेथी पत्ते को सुखाकर बनने वाली कसूरी मेथी को रेगुलर डाइट में शामिल करें तो मेनोपॉज की समस्याओं से बची रह सकती हैं.बाल, त्वचा के लिए हेल्दी कसूरी मेथी- बालों और त्वचा को भी कसूरी मेथी लाभ पहुंचाती है. त्वचा में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती है. इसके सेवन से त्वचा लंबी उम्र तक ग्लोइंग, जवां बनी रह सकती है. इसमें मौजूद आयरन, विटामिंस बालों को भी काफी फायदा पहुंचाते हैं. बाल असमय सफेद नहीं होते. बालों का ग्रोथ बढ़ता है.
🌹🙏🌹 *
नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: मुंह में छाले तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए
Mon, Jan 22, 2024
*मुंह में हो गए हों छाले तो इन घरेलू तरीकों को आजमाएं*
1. नीम के पत्ते : नीम के पत्ते उबाल लें। इसमें लहसुन के रस की चार-पांच बूंद डालकर इससे गरारे करने चाहिए।
2. छाछ के गरारे : छाछ से गरारे करने पर भी मुंह के छाले ठीक होते हैं।
3. चमेली और अमरूद के पत्ते : चमेली और अमरूद के 5-5 पत्ते लेकर थोड़ी देर तक मुंह में धीरे-धीरे चबाएं। थोड़ी देर बाद पानी बाहर निकाल दें। ऐसा करने से भी छाले ठीक होते हैं।
4. मौलसरी का काढ़ा : मौलसरी के काढ़े में एक चुटकी फुलाई हुई फिटकरी डालकर मिला लें। इस मिश्रण के कुल्ले करने से मुंह के छालों में आराम आता है।5. गूलर की छाल : गूलर की छाल में फिटकरी डालकर कुल्ले करने चाहिए।
6. बबूल की छाल : बबूल की छाल के काढ़े से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।
7. मुलेठी : मुलेठी के गरारे भी रोग में फायदा पहुंचाते हैं।
8. आइसक्रीम खाइए: मुंह में अगर छाले हो गए हैं, तो आइसक्रीम खाइए और छालों के दर्द व जलन से बचिए, क्योंकि आइसक्रीम ठंडक के साथ छालों को सुन्न कर देगी और आप शांति महसूस करेंगे।9. केले : केले, नारियल, पत्तागोभी, गाजर, मेथीदाना और सहजन का किसी भी रूप में सेवन करने से भी यह परेशानी दूर हो सकती है।
🌹🙏🌹 नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।