: वात पित्त कफ को सम रखने के एवं ठीक करने के सरल घरेलू उपाय
Sun, Feb 11, 2024
*वात पित्त कफ को सम रखने के एव ठीक करने के सरल उपाय:-*💚जीवन में वात पित्त और कफ के बिगड़ने पर ही रोग आते है
-वात शरीर मे रात्रि को बढ़ता है
-पित्त शरीर मे दोपहर को बढ़ता है
-कफ शरीर मे सुबह को बढ़ता है-नाभि से लेकर पैरों तक वात कर रोग है
-नाभि से लेकर छाती तक पित्त के रोग है
-छाती से लेकर सिर तक कफ के रोग है💛इन तीनो दोषों को सम पर रखने के सरल उपाय, यदि कोई खानपान में थोड़ा सा बदलाव करे तो जीवनपर्यंत निरोगी रह सकता है💜 *वात:-*
-तेल शुद्ध खाये,सबसे अच्छा सरसों है
-दूध देशी गाय का शुद्ध खाये
-संतरा, मौसमी, गन्ने का जूस ,टमाटर, अंगूर आदि खाये💜 *पित्त:-*
-देशी गाय का घी शुद्ब खाये
-छाछ का सेवन करे
-दोपहर को भोजन में अजवाइन जरूर डाले
-अजवाइन नही डालते हो तो भोजन के बाद एक चुटकी अजवाइन काले नमक के साथ खाएं
-काले जीरे का प्रयोग करे
हींग का प्रयोग करे
-धनिया का प्रयोग करें, हरा हो या सूखा💜 *कफ:-*
-गुड़ खाये
-शहद खाये
-सोंठ खाये
-सौंफ खाये
-पान का पत्त्ता खाए💙 *आवंला इन तीनो दोषों को अकेला ही ठीक रखता है*💛देशी गाय का गौमूत्र वात और कफ के रोग एव कुछ आयुर्वेदिक उपाय के साथ पित्त के रोग ,इन तीनों दोषों से होने वाले 148 रोगों को अकेला ही ठीक कर देता है* नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: संतरे के छिलके के जानें फायदे
Sat, Feb 10, 2024
*चांद जैसी निखरी त्वचा के लिए लगाएं संतरे का छिलका, जानें 5 फायदे*
1. दाग धब्बे होंगे कम : संतरे के छिलकों का प्रयोग करने के लिए आप इन्हें सुखाकर पाउडर बना सकते हैं या फिर इनका पेस्ट बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं (orange peel powder face pack)। इस लेप को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा के दाग और मुंहासे खत्म हो सकते हैं।2 टैनिंग से राहत : संतरे के छिलके का पाउडर बेहतरीन और पोषण से भरपूर स्क्रब का कार्य करता है। आप इसमें गुजाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर कुछ देर लगाए रखें और स्क्रब करते हुए साफ करें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से चेहरे से आसानी से टैनिंग हट जाएगी।
3 ग्लोइंग स्किन : दमकती हुई त्वचा के लिए संतरे के छिलके का पैक और स्क्रब बेहतरीन तरीका है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
4 त्वचा रहेगी हाइड्रेट : आप चाहें तो संतरे के छिलके और संतरे के रस को मिलाकर पेस्ट बना सकती हैं। यह न केवल आपकी त्वचा को समान बनाएगा बल्कि त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा।
5 डैमेज स्किन से राहत : धूप में अगर आपकी त्वचा झुलस गई है तो संतरे के छिलके का पैक बनाकर लगाने से इसका असर काफी कम हो जाएगा। एक बार जरूर आजमाएं यह बेहतरीन उपाय है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
🌹🙏🌹 नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: काजू खाने के फायदे जाने
Fri, Feb 9, 2024
*काजू खाना करते हैं अवॉयड? एक बार जान लेंगे इसके फायदे, मांग-मांग कर लगेंगे खाने*
काजू के पोषक तत्व: काजू हेल्दी फैट से भरपूर होता है. वहीं काजू को प्रोटीन का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है. इसके अलावा काजू में मैग्नीशियम, मैग्नीज, फॉसफोरस, जिंक, विटामिन 'बी6' और विटामिन 'के' भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.कम होगा कोलेस्ट्रोल: काजू का सेवन कोलेस्ट्रोल लेवल कम करने में मदद करता है. काजू में मौजूद सैच्युरेटेड फैट ब्लड कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल में रखता है. जिससे बैड कोलेस्ट्रोल में इजाफा नहीं होता है. इसलिए हर रोज काजू का सेवन करना बेस्ट माना जाता है.नहीं होगी दिल की बीमारी: काजू सिर्फ बैड कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक नहीं होता है. बल्कि दिल की बीमारी दूर करने का भी काम करता है. काजू में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में खून के संचार को बेहतर बनाता है. जिससे हार्ट अच्छे से काम करता है और दिल की बीमारी होने का खतरा नहीं रहता है.स्ट्रोक रहेगा दूर: मैग्नीशियम से भरपूर काजू स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. ये हैमरेज स्ट्रोक होने की संभावना को दूर करता है. ऐसे में काजू का सेवन करके आप स्ट्रोक को भी मात दे सकते हैं.डायबिटीज में मददगार: डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काजू का सेवन बेस्ट होता है. काजू खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज बढ़ने का रिस्क नहीं होता है. खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काजू का सेवन हेल्थ सीक्रेट साबित हो सकता है.
🌹🙏🌹 नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।