: प्राकृतिक चीजों से करे महत्त्वपूर्ण अंगो की सफाई
Wed, May 1, 2024
*
ऐसे करें महत्वपूर्ण अंगों की सफाई-*
*
लिवर की सफाई के लिए*
20 ग्राम काली किशमिस और 1 ग्लास पानी लेकर मिक्सर मे जूस बनाकर सुबह खाली पेट 15 दिनों तक सेवन करने से लिवर की सफाई होती है।
*
किडनी की सफाई के लिए*
हरा धनिया 40 ग्राम +1 ग्लास पानी मिक्स करके मिक्सर मे पिस करके सुबह खाली पेट लिजिए यह 10 दिनों तक करने से किडनी की सफ़ाई होती है। और हमारी किडनी स्वस्थ रहती है।
*हार्ट की सफाई के लिए
*
60 ग्राम अलसी को मिक्सर मे पीस लिजिए फिर सुबह शाम खाली पेट 10-10 ग्राम की मात्रा मे सेवन से हमारा हार्ट (हृदय) स्वस्थ रहता है यह उपाय 1 महिने तक करना है।
*
दिमाग की सफाई के लिए*
बादाम 8 और अखरोट 2 नग लेकर रात को 1 ग्लास पानी मे भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें। यह पूरे 2 महिनों तक करने से दिमाग को पूरी तरह से जहरमुक्त किया जा सकता है।
*
फेंफडो की सफाई के लिए*
2 चम्मच शहद + 1 चम्मच नींबू का रस + 1 चम्मच अदरक का रस सभी चीजो को मिक्स करके सुबह खाली पेट सेवन करने से बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या तंबाकु से हमारे फेंफडो को जो नुकसान हुआ है उसमें सुधार होगा और हमारे फेंफडे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते है। यह प्रयोग करीब 20 दिनों तक करना है।
*नोट, जानकारी में किसी प्रकार से संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से या राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र से सत्यापन जरूर करें।
: नींद के उपाय
Tue, Apr 30, 2024
!!
!---: नींद के उपाय :---!!!
===================
अनिद्रा से प्रभावित होता है आपका स्वास्थ्य, बदलें ये आदतें आएगी नींद
नींद की कमी से हो जाते हैं कई गंभीर रोग।इन टिप्स से जल्द आएगी नींद और आप रहेंगे तरो-ताजा। सोने और जागने का एक समय निश्चित करें।
अनिद्रा यानि नींद की कमी ऐसी समस्या है, जिससे आज करोड़ों लोग परेशान हैं। आधी-अधूरी नींद की वजह से आपको न सिर्फ थकान और आलस्य आता है, बल्कि इससे कई तरह के रोगों का भी खतरा बढ़ जाता है। नींद की कमी से एकाग्रता में कमी, पेट की गड़बड़ी, आंखों के नीचे काले घेरे, उल्टी, चिड़चिड़ापन आदि समस्या हो सकती हैं। इसलिए आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लेकिन असल समस्या ये है कि नींद आती ही नहीं, तो कैसे सोएं?
अगर आप इन तरीकों को अपनाएंगे, तो आपको रात में गहरी नींद आएगी। इसके साथ ही आप सुबह तरो-ताजा और ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे।
(
१.) रोजाना कितनी नींद है जरूरी ।
कई शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि रोज कम से कम 6-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद न लेने से थकान, सिरदर्द, तनाव जैसी शिकायतें होती हैं। इसलिए रोज भरपूर और आरामदायक नींद जरूरी है। भरपूर नींद लेने से अगले दिन आप ऊर्जावान रहते हैं और आपका दिमाग भी सक्रिय रहता है। पर्याप्त नींद के अभाव में आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है।
(२
.) एक निश्चित समय पर सोएं ।
सोने और जागने का एक निश्चित समय आपको स्वस्थ्य रखता है और शरीर को इसकी आदत हो जाती है। इसलिय यह बहुत जरूरी है कि आप अपने सोने का समय सुनिश्चित करें। शेड्यूल तैयार करने में शुरूआत में आपको दिक्कत आ सकती है, लेकिन कुछ समय के बाद आपके शरीर को इसकी आदत हो जाएगी और आप सहज महसूस करेंगे। यदि किसी कारणवश आपको सोने में देर हो जाती हैं तो उसी हिसाब से आप सुबह को टाइम से उठकर अपने शेड्यूल को मेनटेन कर सकते हैं।
(
३.) खान-पान पर दें ध्यान
बिस्तर पर सोने जाने से पहले अपनी डाइट का ध्यान रखें। कभी भी बिस्तर पर सोने जाते वक्त आपका पेट पूरा भरा हुआ नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर आपको बहुत ही असहज महसूस होगा। इसलिए खाना खाने और सोने के बीच कुछ समय का अंतराल जरूर रखें। निकोटिन, कैफीन और अल्कोहल का सेवन भी नींद पर असर डालता है, इसलिए इनका सेवन कम से कम मात्रा में करें। इनके प्रयोग से आपको कुछ देर तक को बेहतर नींद आती है लेकिन इसके बाद नींद लेना मुश्किल हो जाता है
(
४.) थोड़ी एक्सरसाइज करें ।
सुबह व्यायाम करें, इससे आपका शरीर और मन आराम का अनुभव करेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। टहलने से भी अच्छी नींद आती है। शारीरिक श्रम आपको स्वस्थ नींद के साथ स्वस्थ दिमाग देता है। इसलिए नियमित तौर पर व्यायाम करें। व्यायाम करने से आपके शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। एक्सरसाइज करते समय यह ध्यान रखें कि यह गलत समय पर न हो। लिमिट से ज्यादा व्यायाम भी नुकसान दायक हो सकता है। शारीरिक व्यायाम करने से तनाव में भी राहत मिलेगी, जिससे आपको अच्छी नींद आएगी।
(
५.) हाथ-मुंह धोएं
रात में सोने से पहले अपने हाथ, मुंह, पैर को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर सोने से नींद अच्छी आती है। सोने से पहले चाय या कॉफी आदि का सेवन न करें। क्योंकि, इनसे दिमाग की शिराएं उत्तेजित हो जाती हैं जिनके कारण अच्छी और गहरी नींद नहीं आ पाती है। अगर तनाव के कारण नींद नहीं आ रही है तो अपने मन पसंद का संगीत सुनें या फिर अच्छा साहित्य पढें। ऐसा करने से मन शांत होगा और अच्छी नींद आएगी।
नोट, जानकारी में अगर किसी प्रकार की संशय लगे तो आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: बुखार की दवाई खाते वक्त यह सावधानी रखें
Mon, Apr 29, 2024
*पेरासिटामोल खाते वक़्त यह सावधानी रखें*
पेरासिटामोल (Calpol, Crocine, Emol) के उपयोग में थोड़ी सी सावधानी से हम अपने और अपने बच्चों के लिवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं। जब हमारी सेल्स में कोई टूट-फूट होती है तो उसमें से कुछ रसायन निकलते हैं जो अंत में प्रोस्टाग्लैंडइन का निर्माण करते हैं,और इससे हमें दर्द और बुखार आता है। पेरासिटामोल के बारे में वैज्ञानिकों का यह मत है कि यह इस प्रक्रिया को बाधित करता है। यह केवल एक कल्पना है हक़ीक़त में कोई नहीं जानता कि पेरासिटामोल कैसे कार्य करती है। ख़ैर हम बस यह जानते है कि यह बुखार उतारती है और इसे बुखार उतारने में 1 से 2 घंटे लग सकते हैं। अगर सेल डैमेज लगातार ज़्यादा हो रहा हो तो बुखार उतरने में और भी ज़्यादा समय लगेगा। गलतियाँ हम यहीं पर कर जाते हैं। जब हमारा बुखार नहीं उतरता है तो हम एक और गोली गटक लेते हैं या बच्चों को एक चम्मच दवाई और पिला देते हैं। बुखार फिर भी नहीं उतरा तो आधा एक घंटे में एक डोज़ और ले लेते हैं। यह पेरासिटामोल का औवरडोज़ हमारे लिवर के लिए घातक ज़हर का काम करता है और उसे डैमेज कर देता है।*आप क्या करें-*
◆ पैरासिटामोल लेने के बाद एक और डोज़ बहुत जल्दी ना ले यदि बहुत आवश्यक हो तो कम से कम छः घंटे के बाद ही लें।◆ कोई और फॉर्मूला जिसमें पेरासिटामोल हो वह साथ साथ ना लें। यह भी ओवरडोज़ का एक बड़ा कारण है।◆ बच्चों को बात बात पर पेरासिटामोल ना पिलाएं,और यदि ज़रूरत हो तो डॉक्टर ने जितना डोज़ बताया है केवल उतना ही दे।◆ वर्तमान समय में पेरासिटामोल पूरी दुनिया में लिवर डैमेज करने वाला सबसे प्रमुख कारण है, इसलिए इससे पर्याप्त दूरी बनाए रखें।*एलोपैथिक दवाईयों के कई दुष्प्रभाव भी होते है,याद रखें कि कोई भी दवा अंतिम विकल्प के तौर पर अपनाई जानी चाहिए।*नोट दी गई जानकारी में संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।