: नकारात्मकता से सकारात्मकता
Sat, Sep 9, 2023
हमारे सामने अगर स्थिति नकारात्मक हो और हमारा विचार भी नकारात्मक हो, तो उसका परिणाम नकारात्मक आएगा। मगर परिस्थिति नकारात्मक हो और अपना विचार अगर सकारात्मक हो, तो उसका परिणाम सकारात्मक आएगा। परिस्थिति कैसी भी हो, हमारे सकारात्मक विचार ही हमें सकारात्मक परिणाम देते हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज जब आगरा में नजर कैद में थे, तब ऐसी कोई भी परिस्थिति नहीं थी, कि वे वहां से छूट सके। चारों ओर मुगलों का राज्य था । परिस्थिति पूरी नकारात्मक थी। फिर भी छत्रपति शिवाजी महाराज के मन में सकारात्मक विचार था। मैं इस परिस्थिति से भी छुट सकता हूं। इस सकारात्मक विचार से ही वो वहां से छूट गए। परिस्थिति भले कितनी भी नकारात्मक हो, हमें सकारात्मक ही सोचना है।
एक गांव में एक कुआं था। उसमें बिल्कुल पानी नहीं था। उसमें एक घोड़ा गिर जाता है। वह घोड़ा भी वृद्ध था। किसी काम का नहीं था। तब उसके मालिक ने सोचा कि अगर इस कुएं में के ऊपर से मिट्टी डाल दें, तो यह कुआं भी भर जाएगा, और साथ में इस घोड़े का भी दफ़न होगा। इसलिए उसने चार मजदूर काम पर लगाये और कुएं में मिट्टी डालना शुरू किया । जैसे उस कुएं के अंदर नीचे मिट्टी आई, तब घोड़े ने सोचा मेरा मालिक कितना अच्छा है। वह कुएं में मिट्टी डालकर मुझे
ऊपर ले रहा है। उस घोड़े का मालिक का विचार नकारात्मक था। घोड़े को मारने का था और घोड़े का विचार सकारात्मक था। स्वयं को बचाने का था। इसलिए कुएं में जैसे-जैसे मिट्टी भरने लगी, वैसा घोड़ा ऊपर आया और बच गया। यहां मलिक का विचार नकारात्मक था। मगर घोड़े का विचार सकारात्मक था।
नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलना यह कोई छोटी बात नहीं। यह वही कर सकता है, जिसे अपनी शक्ति का पता हो। अपनी विशेषता पता हो। अपनी विशेषता से वो बड़े-बड़े बदलाव कर सकता है।
: मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर जिले में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आज होंगे रवाना
Sat, Sep 9, 2023
राज्य सरकार एवम् भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर , राज्य एवम् केंद्र सरकार द्वारा की गई विकास कार्यों के लिए जनता से आशीर्वाद लेने यह यात्रा निकाली जा रही हैं , 11 सितंबर को अनूपपुर में होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के लिए मध्य प्रदेश के नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री माननीय बिसाहुलाल सिंह जी आज अनूपपुर रवाना हो रहे हैं।
: कृति से परिणाम, ऐक्शन गेट्स रिजल्ट
Fri, Sep 8, 2023
ऐक्शन गेट रिजल्ट। कृति से परिणाम आता है। जब
योजना अच्छी हो और कृति ठीक नहीं हो तो परिणाम कुछ भी नहीं आता। मगर योजना अच्छी हो और कृति भी ठीक हो तो परिणाम भी ठीक आता है। एक कविता में बताया है। एक व्यक्ति इमारत बनाने का प्लान करता रहा। मगर कभी भी उस योजना के अनुसार उसने कार्य शुरू नहीं किया। एक दिन उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उसकी योजना जैसी की वैसी रह गई क्योंकि उसने कभी भी कृति नहीं की थी। इसलिए योजना के साथ अच्छी कृति होगी तो अच्छा परिणाम आता है।
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स पढ़ाई में बहुत होशियार नहीं थे। वे दो-दो विषय में फेल होते थे। उनके मित्र बड़े अच्छे मार्क्स से पास होते थे। आज बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक हैं और उनके मित्र इस कंपनी में इंजीनियर है। बिल गेट्स का विश्वास अपनी होशियारी पर नहीं बल्कि अपनी मेहनत पर था। इसलिए वह इतना बड़ा कार्य कर सके।
एक सोने की खान का मालिक था। उससे पूछा गया खान से सोना निकालने के लिए आपको रोज कितनी टन मिट्टी उठानी पड़ती है? उसने कहा , मैं कभी इस बात को नहीं सोचता नहीं कि मुझे कितनी टन मिट्टी उठानी पड़ती है, मैं सिर्फ यह देखता हूं कि मुझे रोज कितना सोना मिलता है।
भले मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है और सफलता बहुत कम मिलती है, फिर भी हमें सफलता को देखकर आगे बढ़ना है। यह जीवन नकारात्मकता से भरा पड़ा है और इस नकारात्मक जीवन में ही हमें सकारात्मक सोच कर कार्य करना है। नकारात्मकता को ही सकारात्मक में बदल देना है।