: कोरबा के अधिवक्ताओं को मिला बीमा योजना
Mon, Jul 17, 2023
छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 14 जुलाई 2023 हुई जिसमें अधिवक्ता के हित में अधिवक्ता बीमा योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया , भारतीय डाक विभाग व टाटा एआईजी के बीमा शर्तों का पालन करते हुए जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में पंजीकृत सभी अधिवक्ता बीमा योजना का लाभ लेने के पात्र होंगेबीमा लाभ~ दुर्घटना वश मृत्यु पर ₹10 लाख, दुर्घटना वश विकलांगता में 10 लाख रुपए , हॉस्पिटल खर्च भर्ती होने पर ₹60000 , ओपीडी खर्च ₹30000पात्रता ~18 से 65 वर्ष आयु के अधिवक्ता जिसने दिसंबर 2023 तक मासिक शुल्क का भुगतान कर दिया हैप्रीमियम राशि ~अधिवक्ता संघ कोरबा द्वारा भुगतान किया जाएगानोट ~दिनांक 26 व 27 जुलाई को अधिवक्ता भवन कोरबा में पात्र अधिवक्ताओं का बीमा फार्म जमा किया जाएगा अधिवक्ता को अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं नॉमिनी का आधार कार्ड लेकर स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है यह जानकारी जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया
: बच्चों के हित में मध्यप्रदेश बाल आयोग
Fri, Jul 7, 2023
सभी स्कूल खुल चुके हैं राज्य में बच्चों के अधिकारों एवं समुचित संरक्षण तथा देखभाल के लिए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन किया गया है इस आयोग में बच्चों के अधिकारों का हनन से संबंधित मामलों पर जानकारी या शिकायत कर सकते हैं मध्यप्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री अनुराग पांडे , मेघा पवार एवं निशा श्रीवास्तव जी द्वारा केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में बच्चों के हितों की जानकारी एवं सुविधाओं की निरीक्षण करने पहुंचे, प्राचार्य से एवम् कक्षा में बच्चों से बातचीत किया एवम् बताया गया की साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना है एवं स्कूल परिसर में कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो जिससे कि बच्चों को मच्छरों के प्रभाव से बचाया जा सके, स्कूल बैग का वजन विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है और कुछ बच्चो का बैग भी उठा कर देखा गया, बच्चों की पर्सनल काउंसलिंग का विशेष ध्यान रखना है एवं समस्या या घटना होने पर जिला बाल कल्याण समिति या बाल अधिकार संरक्षण आयोग से संपर्क करें ताकि बच्चों के सर्व हित में कार्य किया जा सके स्कूल में बड़े बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया जाना एवम् सुरक्षित की जाए की यह जानकारी हर आयु वर्ग k लिय आवश्यक है , स्कूल में मोबाइल का प्रयोग वर्जित है इस पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है इस प्रकार आयोग की कार्यप्रणाली एवं बच्चों के अधिकारों की जानकारी सदस्यों द्वारा दी गई ।
: TT स्टेडिम भोपाल में कुत्ते ने काटा
Wed, Jul 5, 2023
भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में इन दिनों कुत्ते का खौफ है वहां आने वाले खिलाड़ी बच्चों के लिए यह बहुत ही खतरनाक है 4 जुलाई 2023 को वहां के दो सफाई कर्मचारी को कुत्ते ने कैंपस के अंदर में ही काट लिया और खून निकाल दी जिसका इलाज जेपी अस्पताल में चल रहा है