: 18 नवम्बर प्राकृतिक चिकित्सा दिवस
Sat, Nov 18, 2023
भारत में वर्ष 2018 से हर वर्ष 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है । इसी दिन महात्मा गांधी नेचर क्योर फाउंडेशन ट्रस्ट के आजीवन सदस्य बने और अभिलेख पर हस्ताक्षर किए थे। गांधी जी को भारत में प्राकृतिक चिकित्सा का संस्थापक व्यक्ति माना जाता है। क्योंकि उनके प्रयासों से ही यह उपचार प्रणाली भारत में लोकप्रिय हुई।आजकल यूट्यूब और गूगल पर प्राप्त जानकारी में किसी भी अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है। कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन जांच करें। और उचित पेशेवर से सलाह लें।
: दीपावली में चार प्रकार के दिए जरूर ध्यान से लगाए
Sun, Nov 12, 2023
हैप्पी दीपावली
चार प्रकार के दीपक गाए हुए हैं (1) अंधियारी को मिटाकर रोशनी करने वाला मिट्टी का स्थूल दीपक (2) आत्मा रूपी दीपक (3) कुल का दीपक और (4) चौथा आशाओं का दीपक। मिट्टी के दीपक कब से जला ही रहें हैं, अब आत्मा रूपी दीपक जलाएं , ऐसा कोई भी कर्म और चलन न हो जो कुल का दीपक बुझ जाए, इसलिए आशाओं का दीप जगाते हुए सच्ची दीपावली मनाएं ।