: शुभ मुहूर्त पर जरा गौर फरमाएं
Sat, Sep 23, 2023
पैदा होने में शुभ मुहूर्त गायब , मृत्यु में शुभ मुहूर्त गायब , परीक्षा देने जाओ शुभ मुहूर्त गायब , नौकरी ज्वाइन करने जाओ शुभ मुहूर्त गायब , डॉक्टर से दवाई लेने जाओ शुभ मुहूर्त गायब , कर्ज लेने जाओ शुभ मुहूर्त गायब , ट्रेन एरोप्लेन टिकट बुक कराओ शुभ मुहूर्त गायब , एजुकेशन के लिए प्रवेश लेने जाओ शुभ मुहूर्त गायब , रिटायरमेंट की तारीख नौकरी ज्वाइन करने के दिन ही फाइनल हो जाती है वहां मुहूर्त गायब , कृषि कार्य में बुवाई से लेकर कटाई तक मुहूर्त गायब।
बस = शादी ,गृह प्रवेश , राखी बंधवाने ,लक्ष्मी पूजा करने, घर और सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त में नहीं करे। तब ही आपदा और विपदा की सम्भावना , ऐसा क्यों ?
: दूध को जहर बना सकते हैं ये 4 फूड
Fri, Sep 22, 2023
*दूध को ज़हर बना सकते हैं ये फूड, कभी न करें इन 4 चीज़ों का सेवन*
*
1. केला: अधिकतर लोग दूध के साथ केला खाना पसंद करते हैं। साथ ही जिम जाने वाले लोगों के लिए यह फेवरेट कॉम्बिनेशन है। दूध और केले का मिश्रण भारी होता है और इसे पचाने में काफी समय लगता है। पाचन क्रिया प्रभावित होने से आपको थकान या आलस की समस्या हो सकती है।2. खट्टे फल: आपको दूध के साथ खट्टे या एसिडिक पदार्थ नहीं मिलाने चाहिए। साथ ही विटामिन सी से भरपूर फलों को दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। दूध को पचाने में अधिक समय लगता है और जब आप दूध और नींबू या कोई खट्टे फल एक साथ खाते हैं, तो दूध जम जाता है। इससे गैस और सीने में जलन हो सकती है।3. खरबूजा: आयुर्वेद के अनुसार, दूध एक रेचक (laxative) के रूप में कार्य करता है और खरबूजे में मूत्रवर्धक गुण (diuretic properties) होते हैं जिसके कारण इनका एक साथ सेवन करना ठीक नहीं है। एक स्टडी के अनुसार खरबूजे को पचाने के लिए आवश्यक पेट के एसिड से दूध फट जाता है, जिससे गैस्ट्रिक संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।4. मूली: दूध का सेवन एक संपूर्ण भोजन है और इसे अन्य खाद्य पदार्थों के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए। इसे मूली के साथ खाने से आपकी अंदरूनी गर्मी बढ़ सकती है और पाचन की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। साथ ही आपको ब्लोटिंग या गैस की समस्या भी हो सकती है।
*