: अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा,120 दिनों से घटाकर 60 दिन
Thu, Oct 17, 2024
विषयः अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा।
संदर्भ: दिनांक 27.02.2015 को जारी निर्देश संख्या 2007/टीजी-1/20/पी (वाणिज्यिक परिपत्र संख्या 11, 2015)
यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 01.11.2024 से ट्रेनों द्वारा अग्रिम आरक्षण की मौजूदा समय सीमा 120 दिनों से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तिथि को छोड़कर) कर दी जाएगी, जैसा कि नीचे उल्लेख किया गया है:-
1. 01.11.2024 से, ARP 60 दिनों (यात्रा के दिन को छोड़कर) की होगी और बुकिंग उसी के अनुसार की जाएगी। हालांकि, 120 दिनों के ARP के तहत 31.10:2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी। ii. तथापि, 60 दिनों की एआरपी के बाद की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति
होगी।
iii. ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि जैसी कुछ दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा, जहां वर्तमान में अग्रिम आरक्षण के लिए कम समय सीमा लागू है। iv. विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा।
2. आम जनता की जानकारी के लिए सभी संभव माध्यमों से व्यापक प्रचार किया जाए।
संजय मनोचा
: क्लैट आवेदन अब 22 अक्टूबर तक हो सकेंगे
Thu, Oct 17, 2024
क्लैट आवेदन अब 22 अक्टूबर तक हो सकेंगे
भोपाल | कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इसके तहत अब रजिस्ट्रेशन 22 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac. in पर आवेदन करना होगा। इसमें यूजी-पीजी दोनों प्रोग्राम शामिल हैं। परीक्षा 1 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में होगी। यह दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
: आधारः प्रमाण पत्र व शपथ पत्र देने पर ही दूसरी बार अपडेट हो सकेगी जन्मतिथि
Thu, Oct 17, 2024
आधारः प्रमाण पत्र व शपथ पत्र देने पर ही दूसरी बार अपडेट हो सकेगी जन्मतिथि
भोपाल | आधार कार्ड में दूसरी बार जन्मतिथि अपडेट नहीं हो पाने से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। अब जन्म प्रमाण पत्र और शपथ पत्र देकर यह अपडेशन आसानी से कराया जा सकेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसमें व्यवस्था तय की गई है कि आवेदक को स्थानीय निकाय से नया जन्म प्रमाण पत्र लेते समय पुराने जन्म प्रमाण पत्र को रद्द करवाना होगा। फिर यह दोनों दस्तावेज लेकर आधार सेवा केंद्र जाना होगा।