: जिला उपभोक्ता आयोग में मामला पेश करने के लिए नया फार्मेट
Mon, May 15, 2023
जागो ग्राहक जागो , अपने हित के लिय स्वय उपभोक्ता फोरम जा सकते है , जानें शिकायत कौन व्यक्ति कर सकता है :# कोई भी उपभोक्ता जब कोई सामान खरीदता है, और उसमें खराबी या कमी होने के कारण उसने उसका नुकसान होता है, या कोई सेवा उपलब्ध कराने के लिए उसे फीस देता है और उस सेवा में कमी होती है, तो उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवा सकता है या दावा दायर कर सकता है !यद्यपि अधिनियम में डॉक्टर वकील आदि का उल्लेख नहीं है, परंतु जब ऐसे व्यवसायिक व्यक्तियों को पैसा देकर सेवा प्राप्त की जाती है और उसमें कमी होने के कारण नुकसान होता है, तो उसके विरुद्ध उपभोक्ता फोरम में शिकायत की जा सकती है !
: राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के जनहित में दो अहम फैसले
Sun, May 7, 2023
पहला~बैंकिंग सिस्टम को बैंक ही चलाते हैं और अगर सिस्टम में कोई खराबी से ग्राहक का नुकसान हुआ है तो बैंक हर्जाना देने के लिए बाध्य है, हर बैंक का अपना बैंकिंग सिस्टम होता है और उसे बैंक प्रबंधन ही चलाता है, बैंकिंग सिस्टम में खामी के कारण ग्राहक का चेक बाउंस हो गया था दूसरा~बीमा क्लेम मामलों में बीमा कंपनी नुकसान के आकलन के लिए सर्वेयर नियुक्त करती है उसकी रिपोर्ट के आधार पर क्लेम रिजेक्ट भी कर देती है आयोग ने अपने फैसले में कहा कि क्लेम के सेटलमेंट का आधार तो हो सकता है सर्वेयर रिपोर्ट लेकिन बीमाधारक या बीमा कंपनी पर बाध्यकारी नहीं हो सकता, आग से नुकसान की सर्वेयर ने बीमा कंपनी के पक्ष में रिपोर्ट दी थी
: राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग का अहम फैसला
Sat, May 6, 2023
चलती ट्रेन में एक यात्री का सामानों का नुकसान होने पर उसकी भरपाई राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग का अहम फैसला, रेल यात्रा करते समय अगर आप रिजर्व टिकट लेकर यात्रा कर रहे हो और यात्रा के दौरान यदि आपके सामानों की चोरी हो जाती है उसकी भरपाई रेलवे द्वारा की जानी होगी ऐसे प्रकरण पर राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने कहा कि सुरक्षित यात्रा रेलवे की जिम्मेदारी है इस प्रकार इस प्रकार के प्रकरण में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग द्वारा एक यात्री को ₹100000 का मुआवजा रेलवे से दिलवाया गया